भाई और पिता ने महिला को पत्थर से कुचलकर मार डाला, शव को खेत में फेंका

बर्द्धमान (पश्चिम बंगाल): एक मुस्लिम महिला की हत्या के आरोप में उसके भाई और पिता को गिरफ्तार किया गया है. महिला की हत्या उसके घरवालों ने कथित तौर पर हिंदू लड़के से संबंध होने की वजह से कर दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये दोनों बिहार के जमालपुर के रहने वाले हैं […]
बर्द्धमान (पश्चिम बंगाल): एक मुस्लिम महिला की हत्या के आरोप में उसके भाई और पिता को गिरफ्तार किया गया है. महिला की हत्या उसके घरवालों ने कथित तौर पर हिंदू लड़के से संबंध होने की वजह से कर दी.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये दोनों बिहार के जमालपुर के रहने वाले हैं और इन्हें सोमवार को पुर्बा बर्दवान जिला पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने 31 अगस्त को यहां से 19 किलोमीटर दूर एक खेत से महिला का शव बरामद किया था.
महिला का चेहरा पत्थर से कुचला हुआ था. अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान महिला के शरीर पर दो नंबर लिखे हुए मिले, जिस पर कॉल करने पर उस व्यक्ति का पता चला, जिसके साथ उसके संबंध थे.
इसके बाद पुलिस मुंबई में इस व्यक्ति के पास पहुंची और उसने महिला के घर का पता एवं परिवार की जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




