बर्नपुर : ट्रामा सेंटर शीघ्र शुरू करने का निर्णय

Updated at : 09 Sep 2018 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
बर्नपुर : ट्रामा सेंटर शीघ्र शुरू करने का निर्णय

रोगी कल्याण समिति की बैठक में चेयरमैन सह मंत्री मलय ने दिया निर्देश सिविल कार्य समाप्त, इलेक्ट्रिकल भी अंतिम दौर में, नियुक्ति की अनुशंसा बर्नपुर : रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन सह राज्य के श्रम, विधि व न्याय सह पीएचईडी मंत्री मलय घटक ने शनिवार को आसनसोल जिला अस्पताल के सभागार में समिति की बैठक […]

विज्ञापन
रोगी कल्याण समिति की बैठक में चेयरमैन सह मंत्री मलय ने दिया निर्देश
सिविल कार्य समाप्त, इलेक्ट्रिकल भी अंतिम दौर में, नियुक्ति की अनुशंसा
बर्नपुर : रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन सह राज्य के श्रम, विधि व न्याय सह पीएचईडी मंत्री मलय घटक ने शनिवार को आसनसोल जिला अस्पताल के सभागार में समिति की बैठक की.
जिसमें एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी, अस्पताल अधीक्षक डॉ निखिलचंद दास, सहायक अधीक्षक डॉ कोंकन राय, नगर निगम चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, बोरो चेयरमैन दयामय राय, पार्षद शिवदास चटर्जी, नर्सिंग अधीक्षक डॉ सुरभि मुंखर्जी, पीडब्ल्यूडी अभियंता आशीष हालदार, संजीव दे आदि उपस्थित थे.
मंत्री श्री घटक ने कहा कि ट्रामा सेंटर का सिविल कार्य समाप्त हो चुका है. इलेक्ट्रिक कार्य को आगामी 10 सितंबर तक पूरा कर लिया जायेगा.
उसके बाद ट्रामा सेंटर को चालू करने के लिए मैन पावर, उपकरण, चिकित्सक, नर्स, कर्मचारियो के लिये स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा जायेगा. ट्रामा सेंटर को शीघ्र चालू करने के लिये त्वरित कार्रवाई की जा रही है. जिला अस्पताल में इएनटी को पूरी तरह से स्थानातरित किया जा चुका है.
आगामी सप्ताह में सर्जरी सेंटर को भी स्थानातरित किया जायेगा. उसके बाद सुपर स्पेश्लिटी सेंटर में ईएनटी ओटी शीघ्र शुरू हो जायेगा. इर्मजेंसी वार्ड से लेकर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तक शेडिंग कर पुराने भवन तक आने जाने के लिये रास्ता बनाने का प्रस्ताव रखा गया. एडीडीए के स्तर से शवगृह के पास वाले रास्ते के मरम्मत के लिए आवेदन भेजा जायेगा. अस्पताल में मैकेनाईज लांड्री का निर्माण किया जायेगा.
रोगी कल्याण समिति के फंड से ब्लड बैंक में दो लाख रूपये की लागत से रक्त पृथककरण मशीन तथा नये नियोजित सहायक अधीक्षको के लिये पांच कम्पूटर खरीदे जायेंगे. अस्पताल में फायर फाईटिंग सिस्टम शुरू करने के लिये पाइप लाइन लगाने का कार्य शुरू हो चुका है. फायर फाइटिंग व्यवस्था से जुडी निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जायेगा. ओपीडी, आईपीडी डेंगू आदि सभी मरीजो की अच्छी से अच्छी सुविधा मुहैया करायी जा रही है.
कुछ नर्स तथा चिकित्सको के व्यवहार में कडवाहट को दूर करने के लिये अस्पताल अधीक्षक के साथ बैठक की जायेगी. उन्होंने ट्रामा सेंटर के कार्य को शीघ्र पूरा कर चालू करने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. एडीडीए चेयरमैन श्री बनर्जी ने अस्पताल के रास्ते को बनाने के लिये एडीडीए को आवेदन पत्र देने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola