गार्ड की सतर्कता के कारण बर्निंग ट्रेन बनने से बची यात्री ट्रेन

Updated at : 01 Sep 2018 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
गार्ड की सतर्कता के कारण बर्निंग ट्रेन बनने से बची यात्री ट्रेन

आसनसोल : 18183 अप टाटा–दानापुर एक्सप्रेस के गुरुवार को चित्तरंजन स्टेशन से गुजरते समय गार्ड ने देखा कि गार्ड वैन से तीसरे कोच (संख्या एसइआर डब्ल्यूजीएससीजेड 168154) की ट्रॉली के नीचे से धुआं निकल रहा है. उन्होंने चित्तरंजन स्टेशन पर फौरन गाड़ी रोक दी. इसके बाद निकल रहे धुआं को बंद किया गया. इसके बाद […]

विज्ञापन
आसनसोल : 18183 अप टाटा–दानापुर एक्सप्रेस के गुरुवार को चित्तरंजन स्टेशन से गुजरते समय गार्ड ने देखा कि गार्ड वैन से तीसरे कोच (संख्या एसइआर डब्ल्यूजीएससीजेड 168154) की ट्रॉली के नीचे से धुआं निकल रहा है. उन्होंने चित्तरंजन स्टेशन पर फौरन गाड़ी रोक दी. इसके बाद निकल रहे धुआं को बंद किया गया. इसके बाद ट्रेन खुली. जैसे ही ट्रेन विद्यासागर स्टेशन पर 13.59 बजे पहुंची, फिर से धुआं निकलने लगा.
गाड़ी के गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना विद्यासागर के स्टेशन मास्टर को दी तथा स्टेशन कर्मचारियों के सहयोग से उसे रोकने के लिए अग्नि शामक एवं पानी का उपयोग किया गया. ट्रेन अनुरक्षण एवं चेकिंग कर्मचारियों ने बताया कि हॉट एक्सल हो गया है तथा कोच को अलग करना होगा. 18183 अप में सवार सभी यात्रियों को सियालदह-मुजफ्फरपुर फास्ट पैसेंजर, 22643 एरनाकुलम-पटना एक्सप्रेस तथा 13007 अप तुफान एक्सप्रेस में व्यवस्थित किया गया एवं प्रभावित कोच को अलग कर शेष गाड़ी को विद्यासागर से 16.33 बजे खोला गया.
किसी भी यात्री के हताहत होने की कोई भी सूचना नहीं है. इस घटना के मूल कारण को जानने के लिए जांच का आदेश दे दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola