हाईटेंशन तार चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार
Updated at : 27 Aug 2018 12:20 AM (IST)
विज्ञापन

पानागढ़ : हाईटेंशन तार चोरी के मामले में फरार आरोपी पानागढ़ कबाड़ी पट्टी के स्क्रैप व्यवसायी जगदीश जायसवाल को रविवार को पानागढ़ आरपीएफ ने छापामारी अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को उसे दुर्गापुर कोर्ट में पेश किया जायेगा. पानागढ़ आरपीएफ प्रभारी आरपी प्रसाद ने बताया कि मुख्य आरोपी शुभम का पिता जगदीश अब तक […]
विज्ञापन
पानागढ़ : हाईटेंशन तार चोरी के मामले में फरार आरोपी पानागढ़ कबाड़ी पट्टी के स्क्रैप व्यवसायी जगदीश जायसवाल को रविवार को पानागढ़ आरपीएफ ने छापामारी अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को उसे दुर्गापुर कोर्ट में पेश किया जायेगा. पानागढ़ आरपीएफ प्रभारी आरपी प्रसाद ने बताया कि मुख्य आरोपी शुभम का पिता जगदीश अब तक फरार था, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
उससे पूछताछ की जा रही है. इस कांड में कोलकाता के मानिकतला के भी एक व्यवसायी का नाम सामने आया है. उन्होंने बताया कि आठ अगस्त को आरपीएफ ने आसनसोल से आई सीआइबी टीम के अधिकारियों के साथ मिलकर जगदीश की दुकान में छापेमारी अभियान चलाया था. उसकी दुकान से रेलवे के 60 किलोग्राम हाइटेंशन तार बरामद किये गये थे.
घटना में पुत्र शुभम जायसवाल को माल समेत दुकान से गिरफ्तार किया गया था. उसके बाद से जगदीश फरार था. अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इसमें कबाड़ीपट्टी के अन्य व्यवसायियों के भी शामिल होने का अंदेशा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




