धधका रोड में बेलगाम बोलेरो का तांडव

Updated at : 24 Aug 2018 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
धधका रोड में बेलगाम बोलेरो का तांडव

आसनसोल : आसनसोल नार्थ थाना अंतर्गत धधका रोड में अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने धधका अंधेरी पुल से धधका किंडर गार्डेन स्कूल के बीच चार लोगो को टक्कर मारी. जिसमें धधका निवासी आशीष भट्टाचार्या (55), आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्या डॉ संदीप घटक (50), बर्नपुर अहमद नगर निवासी मुहम्मद शमशेर (30) तथा ठेला चालक गुड्डू साव […]

विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल नार्थ थाना अंतर्गत धधका रोड में अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने धधका अंधेरी पुल से धधका किंडर गार्डेन स्कूल के बीच चार लोगो को टक्कर मारी. जिसमें धधका निवासी आशीष भट्टाचार्या (55), आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्या डॉ संदीप घटक (50), बर्नपुर अहमद नगर निवासी मुहम्मद शमशेर (30) तथा ठेला चालक गुड्डू साव (33) घायल हो गये.
ठेला से टकराने के बाद किंडर गार्डेन स्कूल के समक्ष बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बोलेरो को सीधा किया. बेहोश चालक तथा चारों घायलों को स्थानीय लोगो की मदद से आसनसोल जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया. अस्पताल अधीक्षक डॉ निखिल चंद दास ने घायलो की स्थिति का संज्ञान लिया. आशीष भट्टाचार्या की स्थिति गंभीर होने के कारण ऑबजर्वेशन में रखा गया है.
बाकी तीन लोगो को प्राथमिक चिकित्सा के बाद रिलीज कर दिया गया. डॉ संदीप घटक को प्रथामिक चिकित्सा के बाद छोड दिया गया. उन्होने कहा कि वे काजी नजरूल यूनिवर्सिटी (केएनयू) कार्यालय से मिटिंग में शामिल होकर लौट रहे थे. अंधेरी पूल के पास तेज रफ्तार से आने वाले बोलेरो ने उनके स्कूटर में टक्कर मार दी. स्कूटर का संतुलन बिगडने के कारण वे जमीन पर औधे मुंह गिर पड़े. स्कूटर भी उनकी पीठ पर गिर गया. उन्होने कहा कि उनके पैर तथा हाथ में थोड़ी चोट लगी है.
ठेला चालक ने बताया कि सामने से आ रहे अनियंत्रित बोलेरो को देखकर वह घबड़ा गया. उसने ठेला को किनारे करने की कोशिश की. लेकिन तभी बोलेरो उसे ठेले से टकराता हुआ किंडर गार्डेन स्कूल के गेट के सामने पलट गया. स्थानीय लोगो की मदद से वे अस्पताल पहुंचे है. मुहम्मद शमशेर ने कहा कि वे अहमद नगर में रहते है. वे कांच के व्यवसायी है. धधका से ग्राहक से मिलकर लौटने के क्रम में बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गये है. उनके दाहिनी पैर में चोट लगी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola