केएनयू में अस्थायी कर्मियों की भूख हड़ताल आज से, दस सूत्री मांगों को लेकर कर्मी लगातार कर रहे हैं आंदोलन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : सभी अस्थायी कर्मियों के समझौता पत्र का नवीनीकरण, सभी अस्थायी कर्मियों को समान कार्य का समान वेतन देने सहित दस सूत्री मांगों को लेकर काजी नजरूल विश्वविद्यालय (केएनयू) के अस्थायी कर्मियों ने सारा बांग्ला तृणमूल शिक्षा बंधू समिति के बैनर तले गुरुवार को विश्वविद्यालय में मुख्य प्रशासनिक भवन में दोपहर एक बजे से […]
विज्ञापन
आसनसोल : सभी अस्थायी कर्मियों के समझौता पत्र का नवीनीकरण, सभी अस्थायी कर्मियों को समान कार्य का समान वेतन देने सहित दस सूत्री मांगों को लेकर काजी नजरूल विश्वविद्यालय (केएनयू) के अस्थायी कर्मियों ने सारा बांग्ला तृणमूल शिक्षा बंधू समिति के बैनर तले गुरुवार को विश्वविद्यालय में मुख्य प्रशासनिक भवन में दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक धरना दिया.
समिति की केएनयू शाखा के महासचिव गणेश रुईदास ने कहा कि मांगों को लेकर रजिस्टार सीतांशु कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा गया और शुक्रवार से अनशन पर बैठने की लिखित सूचना दी गयी. समिति के अध्यक्ष विवेकानंद बनर्जी, उपाध्यक्ष तरुण कुमार दास, एजेंसी स्टॉफ की ओर से राजेश कर, देवजीत मुखर्जी, संदीप पासवान आदि उपस्थित थे.
केएनयू में पिछले कुछ माह से अस्थायी कर्मी अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे है. इसी कड़ी के तहत शुक्रवार से अनशन पर बैठने का निर्णय लिया गया है. सारा बांग्ला तृणमूल शिक्षा बंधू समिति के केएनयू के शाखा महासचिव श्री रुईदास ने बताया कि अस्थायी कर्मियों का समझौता पत्र दो साल से नवीनीकरण नहीं किया गया है. चार वर्षों से एक भी इंक्रीमेंट नहीं मिला और न ही वेतन बढ़ा है. एजेंसी के माध्यम से यहां कार्यरत कर्मियों के पीएफ और ईएसआई का पैसा काटा गया है.
लेकिन कोई कागज नहीं दिया गया है. पूर्व में यहां कार्य कर रही एजेंसी आयुष के बदले नई एजेंसी डब्ल्यूपीएल ने यहां कार्य शुरू किया है. कर्मियों से बिना बात किये ही सभी को डब्ल्यूपीएल ने प्रोग्रेसिव अपॉइंटमेंट लेटर दे दिया है. एजेंसी को कर्मियों के साथ बैठ कर उसे समझौता पत्र दिखाना होगा. उसके बाद ही अपॉइंटमेंट लेटर देना होगा. पूर्व कंपनी के पास कर्मियों के बकाया राशि का हिसाब किया बगैर नई कंपनी में किसी कर्मी को शिफ्ट नहीं किया जायेगा.
सभी कर्मियों को राज्य सरकार की स्वास्थ्य साथी परियोजना के दायरे में लाना होगा. स्थायी और अस्थायी सभी कर्मियों को परिचय पत्र देना होगा. एजेंसी के सभी ग्रुप सी और ग्रुप डी कर्मी को समान कार्य का सामान वेतन देना होगा. स्थायी कर्मियों का पीएफ और सर्विस बुक आरम्भ करना होगा. इन्हीं मांगों को लेकर तीन अगस्त को डिप्टी रजिस्टार को ज्ञापन दिया गया था. जिस पर कोई कार्यवाई नहीं होने पर गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया गया और शुक्रवार से अनशन पर बैठने की सूचना दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










