मंतेश्वर में नाविकों को मिले लाइफ जैकेट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2018 12:26 AM
विज्ञापन
बर्दवान : मंतेश्वर प्रखंड के सुटरा नदी घाट में नाव से खड़ी नदी को पार करने के लिए यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनना प्रशासन ने अनिवार्य कर दिया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने नाविकों (वोटमैन) को आदेश जारी कर दिया है. बच्चो के लिए तैराकी (भासमान) बैग सहित लाइफ जैकेट सौंपे गये. प्रखंड विकास अधिकारी […]
विज्ञापन
बर्दवान : मंतेश्वर प्रखंड के सुटरा नदी घाट में नाव से खड़ी नदी को पार करने के लिए यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनना प्रशासन ने अनिवार्य कर दिया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने नाविकों (वोटमैन) को आदेश जारी कर दिया है. बच्चो के लिए तैराकी (भासमान) बैग सहित लाइफ जैकेट सौंपे गये. प्रखंड विकास अधिकारी विप्लब दत्त ने बताया कि बरसात में नदी का जलस्तर काफी बढ़ जाता है. इससे भयानक स्थिति बन जाती है. यात्रियों की सुरक्षा की खातिर प्रखंड कार्यालय से पांच लाइफ जैकेट नाविकों को दिये गये हैं.
मंतेश्वर प्रखंड मे मामुदपुर दो नंबर पंचायत के सूटरा गांव से होकर खड़ी नदी बहती है. मंतेश्वर और पूर्बस्थली एक नंबर प्रखंड के सुटरा गांव के जरिए ग्रामीण नदी पार करते हैं. यात्रियों को नदी के पार कोड़ापुर और गागरा गांव होकर पूर्बस्थली एक नंबर प्रखंड के दोगाछिया पंचायत के साथ संपर्क रखना पड़ता है.सुटरा घाट के बोटमैन व कोड़ापुर निवासी नवकुमार घोष ने कहा कि सिर्फ पांच लाइफ जैकेट देने से काम नही चलेगा. उन्होंने कहा कि यात्रियों की संख्या देखते हुए कम से कम 30 लाइफ जैकेट होने चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










