ePaper

दुर्गापुर के गुरुद्वारा में दिलीप घोष ने टेका मत्था, फिर फिसली जुबान

Updated at : 13 Apr 2024 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापुर के गुरुद्वारा में दिलीप घोष ने टेका मत्था, फिर फिसली जुबान

तृणमूल कांग्रेस है दरिद्रों की पार्टी, जिसने राज्य को बना दिया है दरिद्र

विज्ञापन

दुर्गापुर.

शनिवार को भाजपा नेता व बर्दवान-दुर्गापुर संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी दिलीप घोष यहां सिख समाज के वैशाखी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में शरीक हुए और गुरुद्वारा में मत्था टेका. उसके बाद अपने स्वभाव के अनुरूप फिर विवादित बयान दे दिया. संवादाताओं के समक्ष दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल को दरिद्र बना दिया है. उससे यहां की जनता नाउम्मीद हो चुकी है. उत्तर बंगाल की जनसभा से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाजपा पर किये गये हमलों पर मेदिनीपुर के सांसद ने पलटवार करते हुए कहा कि जब वही सब कर रही हैं, तो यह रोना-बिलखना क्यों. याद दिलाया कि दीदी ने तो बंगाल की जनता को जीवनभर मुफ्त राशन देने का वादा किया था. उसे निभाया क्या? इसके उलट प्रधानमंत्री ने एक बार कहा था कि लोगों का रोना-बिलखना बंद कर देंगे. उसके बाद आपके ही सांसदों ने दिल्ली जाकर धरना दिया और राशन बंद नहीं करने की गुहार लगायी थी. दिलीप घोष के मुताबिक तृणमूल दरिद्रों का दल है और उसने राज्य को दरिद्र बना दिया है. बांग्ला नववर्ष पोएला बैशाख को पश्चिम बंगाल दिवस के तौर पर मनाने के राज्य सरकार के दावे की भी दिलीप घोष ने खिल्ली उड़ायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola