बिगनाहार गांव में पड़ोसी की पीट- पीटकर हत्या, मोबाइल चोरी का लगाया आरोप

Bengal news, Kolkata news : पश्चिम बंगाल अंतर्गत पूर्वी बर्दवान जिले के भातार थाना के उरग्राम पंचायत स्थित बिगनाहार गांव में मोबाइल फोन चोरी के संदेह में एक पड़ोसी को गांव के ही 4 युवकों ने पीट-पीटकर नृशंस हत्या कर डाली. घटना के प्रकाश में आने के बाद से मृतक के परिजनों के आरोप पर पुलिस ने हमलावर चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.
Bengal news, Kolkata news : पानागढ़ (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल अंतर्गत पूर्वी बर्दवान जिले के भातार थाना के उरग्राम पंचायत स्थित बिगनाहार गांव में मोबाइल फोन चोरी के संदेह में एक पड़ोसी को गांव के ही 4 युवकों ने पीट-पीटकर नृशंस हत्या कर डाली. घटना के प्रकाश में आने के बाद से मृतक के परिजनों के आरोप पर पुलिस ने हमलावर चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि गांव के बबलू मुर्मू (48 वर्ष) को 4 युवकों ने मोबाइल चोरी के संदेह में पीट- पीटकर मार दिया. घटना को लेकर बबलू मुर्मू की पत्नी सुमिता मुर्मू ने हत्या का मामला दर्ज कराया है .घटना के बाद पुलिस ने अभियोग के आधार पर सोम टूडू, कनाई हेंब्रम, सुनील टूडू और माताल हेंब्रम को गिरफ्तार कर शुक्रवार को बर्दवान अदालत में पेश किया है.
मृतक के बेटे रवि मुर्मू ने कहा की हमलोग प्रतिदिन की तरह आज भी काम पर गये थे. घर पर पिताजी ही अकेले थे. एक सामान्य मोबाइल चोरी के संदेह में मेरे पिता को गांव के 4 युवकों ने पीट-पीटकर नृशंस हत्या कर दी. मुझे यह सुनकर आश्चर्य हुआ कि लोग छोटे से मोबाइल के लिए हत्या कर सकते है. हम चाहते हैं कि दोषियों को कानूनी रूप से सजा मिले.
इधर, पुलिस के मुताबिक, मृतक के परिजनों के निशानदेही पर इस मामले के 4 आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है. साथ ही इस मामले की जांच पड़ताल में भी पुलिस जुट गयी है. पुलिस हर पहलुओं को आधार बनाकर छानबीन करेगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेगी.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










