पोल्ट्री अंडा तोड़ने पर निकला सांप का बच्चा

पांडवेश्वर थाना क्षेत्र के श्यामला क्षेत्र के खोट्टाडीही गांव के डांगालपाड़ा में पोल्ट्री का अंडा तोड़ने पर उसमें से सांप का बच्चा निकला
पांडवेश्वर. पांडवेश्वर थाना क्षेत्र के श्यामला क्षेत्र के खोट्टाडीही गांव के डांगालपाड़ा में पोल्ट्री का अंडा तोड़ने पर उसमें से सांप का बच्चा निकला. घटना जमुरिया श्यामला क्षेत्र के खोट्टाडीही गांव के दिपाराई की है. गांव के शेख मन्नान की पत्नी माला बीबी सुबह जब अपने बेटे के लिए अंडा फ्राई करने के लिए पोल्ट्री मुर्गी का एक अंडा तोड़ा तो भीतर से सांप का बच्चा निकला. स्थानीय निवासी सोमनाथ मंडल ने बताया कि इस तरह की दुर्लभ घटना पहली बार उनके इलाके में देखी गयी और इससे इलाके में दहशत फैल गयी है.
उन्होंने जनता को आगाह किया कि ऐसी घटनाएं कहीं और भी हो सकती हैं इसलिए अंडे खाने से पहले जांच कर लें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










