पश्चिम बंगाल: मालदा में बोलेरो और लॉरी में टक्कर,16 बारातियों की मौत

Updated:
विज्ञापन

मालदा: पुराने मालदा थाने के धूमादिघी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब बारातियों से भरी बोलेरो और पाट लदी लॉरी में आमने-सामने की टक्कर होने से 16 लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में बोलेरो चालक और 13 साल का एक बच्च शामिल है. हादसे की […]

विज्ञापन

मालदा: पुराने मालदा थाने के धूमादिघी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब बारातियों से भरी बोलेरो और पाट लदी लॉरी में आमने-सामने की टक्कर होने से 16 लोगों की मौत हो गयी.

मृतकों में बोलेरो चालक और 13 साल का एक बच्च शामिल है. हादसे की जानकारी मिलते ही सबसे पहले गांव वाले मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया. तब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी थी. मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाने पर तीन और घायलों ने दम तोड़ दिया.

हादसे की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कल्याण मुखर्जी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे. मालदा रेंज के डीआइजी सत्यजीत बंद्योपाध्याय, डीएम शरद द्विवेदी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. उधर, सिलीगुड़ी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की. सिलीगुड़ी पर्यटन मंत्री कृष्णोंदु चौधरी व समाज कल्याण मंत्री सावित्री मित्र लगभग ढाई बजे मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को उत्तर दिनाजपुर के करणदिघी थाना के रसखोया मांगनाभीटा गांव से 62 लोग बारात लेकर मालदा के रसीलादह बागानपाड़ा इलाके में आये थे. यहां पर राधा राम (20) का विवाह करणदिघी के सत्यम राजभर के साथ संपन्न हुआ. मंगलवार की सुबह 16 लोगों का एक दल बोलेरो से करणदिघी के लिए रवाना हुआ था. लगभग साढ़े छह बजे 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोलेरो एक लॉरी से टकरा गयी. बोलेरो पर सवार सभी 16 लोगों की मौत हो गयी. बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने लॉरी चालक जीतेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

बोलेरो से शव निकालने में स्थानीय लोगों व पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. दूल्हे के मामा बबलू राजभर ने बताया कि बोलेरो चालक ने रात में काफी शराब पी थी. रात भर वह सो नहीं पाया था. उसे सुबह देर से जाने के लिए कहा गया था. लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी. 40 मिनट बाद ही खबर आयी कि बोलेरो व लॉरी के बीच टक्कर हो गयी है. चालक सहित बोलेरो में सवार 16 लोगों की मौत हो गयी है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना को लेकर जांच हो रही है. बोलेरो को बांयी ओर से जाना था, लेकिन दुर्घटना दाहिनी ओर घटी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जिनकी मौत हुई
राजकुमार राजभर (45), गौतम राजभर (32), रंजन राजभर (30), सुनील राजभर (20), गणोश राजभर (50), गोपीचंद्र राजभर (13), अचीन राजभर (30), चंचल राजभर (28), सुभाष राजभर (45), संतोष राजभर (26), अचिंत्य राजभर (24), कालू राम (24), सुरेश राय (50), गोपाल राय (30) व वाहन चालक मंसूर आलम (35). एक मृतक की पहचान नहीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola