कोलकाता :लोकल ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेन सेवाएं बाधित

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : दम-दम स्टेशन पर आज ईएमयू लोकल ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे कुछ समय के लिए इस मार्ग पर यातायात बाधित हो गया. पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि नैहटी-सियालदह ईएमयू लोकल ट्रेन सुबह छह बज कर 5 मिनट पर दम दम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो से रवाना […]

विज्ञापन

कोलकाता : दम-दम स्टेशन पर आज ईएमयू लोकल ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे कुछ समय के लिए इस मार्ग पर यातायात बाधित हो गया. पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि नैहटी-सियालदह ईएमयू लोकल ट्रेन सुबह छह बज कर 5 मिनट पर दम दम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो से रवाना हुई जिसके तुरंत बाद ही उसके 8 डिब्बे पटरी से उतर गए.

प्रवक्ता ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ. ईएमयू लोकल ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण दम दम-सियालदह लाइन प्रभावित हो गई.अधिकारियों ने बताया कि सियालदह के लिए उप नगरीय ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं लेकिन सियालदह से जाने वाली मुख्य लाइन सामान्य है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola