10 व 11 फरवरी को बैंक हड़ताल
कोलकाता: बैंकिंग सेक्टर से जुड़े करीब 10 लाख कर्मचारियों व अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) व पांच वर्कमैन यूनियन और चार ऑफिसर्स यूनियन की ओर से 48 घंटे की देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है. हड़ताल का आह्वान 10 व 11 फरवरी को किया गया है. यूनियन […]
कोलकाता: बैंकिंग सेक्टर से जुड़े करीब 10 लाख कर्मचारियों व अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) व पांच वर्कमैन यूनियन और चार ऑफिसर्स यूनियन की ओर से 48 घंटे की देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है.
हड़ताल का आह्वान 10 व 11 फरवरी को किया गया है.
यूनियन के मुताबिक, बैंक कर्मचारियों के वेतन संशोधन के मुद्दे पर इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के अड़ियल रुख के खिलाफ यह हड़ताल बुलायी गयी है. यह मुद्दा पिछले 14 महीने से लंबित है और बातचीत के आठ राउंड हो गये हैं, लेकिन किसी प्रकार का समझौता नहीं हो सका है. इस वर्ष 27 जनवरी को आइबीए ने महज 10 फीसदी बढ़ोतरी की पेशकश की. यह हताशाजनक था. लिहाजा बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










