मोदी की सभा को सफल बनाने में जुटी प्रदेश भाजपा पांच लाख लोगों के जुटने की उम्मीद
कोलकाता : पांच फरवरी को भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भाजपा को कम से कम पांच लाख लोगों के जुटने की संभावना है. प्रदेश भाजपा को उम्मीद है कि ब्रिगेड की सभा को वह सफल बना लेगी. इसके लिए भाजपा की रणनीतिक टीम ने सभी […]
कोलकाता : पांच फरवरी को भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भाजपा को कम से कम पांच लाख लोगों के जुटने की संभावना है.
प्रदेश भाजपा को उम्मीद है कि ब्रिगेड की सभा को वह सफल बना लेगी. इसके लिए भाजपा की रणनीतिक टीम ने सभी समीकरणों को सरल कर लिया है. प्रदेश भाजपा के एक उच्चधिकारी के मुताबिक भाजपा के मौजूदा सदस्यों की संख्या ही दो लाख के करीब है. इनमें से कमोबेश सभी के ब्रिगेड की सभा में मौजूद रहने की उम्मीद है. भाजपा को यह भी आशा है कि पार्टी के करीब एक लाख सदस्य अपने साथ दो या तीन अन्य लोगों को भी साथ लायेंगे. इसके साथ ही भाजपा को पूरा यकीन है कि अन्य राजनीतिक सभाओं से ऐन उलट इस सभा में आम लोगों की शिरकत काफी अधिक रहेगी.
अन्य सभाओं में जहां पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहते हैं. नरेंद्र मोदी की सभा में आम लोगों की मौजूदगी अधिक रहेगी. नरेंद्र मोदी को देखने-सुनने का अपना आकर्षण है जो उन लोगों को इस सभा में खींच लायेगा जो कभी राजनीतिक सभाओं में जाते नहीं.
एक भाजपा नेता ने तो यह भी दावा किया है कि ब्रिगेड के आसपास के ऑफिस कार्यालय से लोग श्री मोदी को सुनने के लिए सभास्थल में पहुंच जायेंगे. सभा के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ाने के लिए प्रदेश भाजपा की ओर से अन्य तैयारियां जारी हैं. इसके लिए पार्टी ने कई अभियान छेड़ दिया है. इनमें मोदी की सभा के प्रचार के लिए गंगा में जल रथ छोड़ना, आदिवासियों का नृत्य, सभाओं के अलावा शनिवार को मोदी का मुखौटा पहन कर कोलकाता पुस्तक मेले में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता दिखाई देंगे. उसके अगले दिन मोदी का मुखौटा पहने पार्टी कार्यकर्ताओं का जुलूस प्रदेश कार्यालय से सभा स्थल, ब्रिगेड तक पहुंचेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










