पार्टी रैली में भाग लेने जा रही तृणमूल सर्मथको की बस पेड से टकरायी,17 घायल
हुगली : हुगली जिले के गुप्तीपारा में घने कोहरे के कारण आज एक रैली में भाग लेने जारी तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भरी एक बस पेड से टकरा गयी जिससे उसमें सवार 17 व्यक्ति घायल हो गये. पुलिस अधीक्षक सुनील चौधरी ने बताया कि नदिया जिले के नाबाद्विप से आ रही 35 तृणमूल सर्मथकों से […]
हुगली : हुगली जिले के गुप्तीपारा में घने कोहरे के कारण आज एक रैली में भाग लेने जारी तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भरी एक बस पेड से टकरा गयी जिससे उसमें सवार 17 व्यक्ति घायल हो गये.
पुलिस अधीक्षक सुनील चौधरी ने बताया कि नदिया जिले के नाबाद्विप से आ रही 35 तृणमूल सर्मथकों से भरी बस घने कोहरे के कारण पेड से जा टकरायी. उन्होंने बताया कि गंभीर रुप से घायल बस चालक को कोलकता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि 16 अन्य घायलों को चिनसुरा इमामबाडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










