30 मार्च को होगी दूसरी टेट परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: प्राथमिक शिक्षा पर्षद ने अगला टेट (टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट) 30 मार्च को कराने की घोषणा की है. पहले हुई परीक्षा के अभ्यर्थी पुराने एडमिट कार्ड व पुराने परीक्षा केंद्र पर बिना शुल्क के परीक्षा दे सकेंगे. परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को टेट उत्तीर्ण परीक्षार्थी का प्रमाण पत्र दिया जायेगा. उसके बाद विभिन्न जिलों में […]

विज्ञापन

कोलकाता: प्राथमिक शिक्षा पर्षद ने अगला टेट (टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट) 30 मार्च को कराने की घोषणा की है. पहले हुई परीक्षा के अभ्यर्थी पुराने एडमिट कार्ड व पुराने परीक्षा केंद्र पर बिना शुल्क के परीक्षा दे सकेंगे.

परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को टेट उत्तीर्ण परीक्षार्थी का प्रमाण पत्र दिया जायेगा. उसके बाद विभिन्न जिलों में शिक्षकों के रिक्त पदों की घोषणा की जायेगी. उत्तीर्ण उम्मीदवार रिक्त पदों के आधार पर आवेदन कर पायेंगे.

प्राथमिक शिक्षा पर्षद के चेयरमैन मानिक भट्टाचार्य ने बुधवार को सॉल्टलेक स्थित कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी. हालांकि उन्होंने पूर्व परीक्षा के दौरान प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति में किसी गड़बड़ी व भ्रष्टाचार के आरोप को पूरी तरह से खारिज कर दिया. इसके पूर्व प्राथमिक शिक्षकों के 34,559 रिक्त पदों के लिए 20 लाख, 90 हजार 341 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था. उसमें 18,793 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की नियुक्ति स्कूलों में कर दी गयी है.

उन्होंने कहा कि उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में कई साक्षात्कार तथा कई काउंसिलिंग में शामिल नहीं हुए थे तथा नये पदों को मिला कर लगभग 22 हजार शिक्षकों के रिक्त पद हैं. उन्होंने साफ किया कि द्वितीय टेट में बैठने के लिए पूर्व में आवेदन कर चुके परीक्षार्थियों को न तो आवेदन करना पड़ेगा और न ही कोई शुल्क लगेगा. पुराने एडमिट कार्ड और पुराने परीक्षा केंद्र पर ही वे परीक्षा दे पायेंगे. इस बार परीक्षा पद्धति में कुछ परिवर्तन किया गया है. परीक्षा में उत्तीर्ण आवेदकों को टेट उत्तीर्ण का प्रमाणपत्र दिया जायेगा. उसके बाद जिला स्तर पर शिक्षकों के खाली पद की अधिसूचना जारी की जायेगी. उसके आधार पर उत्तीर्ण आवेदक आवेदन कर सकेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola