भाजपा में शामिल हुए तृणमूल के पूर्व सांसद

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद विक्रम सरकार बुधवार को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये. उनके साथ ही राज्य के पूर्व डीजी आरके मोहंती, पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव राधाकांत त्रिपाठी, राज्य के पूर्व चुनाव अधिकारी जेके मगन, सीबीआइ के पूर्व संयुक्त निदेशक सुजीत घोष, कस्टम व सेंट्रल एक्साइज के पूर्व […]

विज्ञापन

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद विक्रम सरकार बुधवार को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये. उनके साथ ही राज्य के पूर्व डीजी आरके मोहंती, पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव राधाकांत त्रिपाठी, राज्य के पूर्व चुनाव अधिकारी जेके मगन, सीबीआइ के पूर्व संयुक्त निदेशक सुजीत घोष, कस्टम व सेंट्रल एक्साइज के पूर्व प्रमुख विश्वजीत दत्ता, आरपीएफ के पूर्व सह आयुक्त आरएम दास, टाटा ग्रुप ऑफ कंपनीज के पूर्व एमडी एससी सक्सेना भी भाजपा में शामिल हुए. बुधवार को भाजपा में शामिल होनेवालों में सेंट्रल इनलैंड वाटर ट्रांसपोर्ट के पूर्व सीएमडी पी तयाल व उद्योगपति सुशील कुमार अग्रवाल भी रहे. विक्रम सरकार ने कहा कि देश को विकास के पथ पर आज केवल भाजपा ही ले जा सकती है.

तृणमूल कर रही दुष्प्रचार
इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया कि पांच फरवरी को ब्रिगेड में नरेंद्र मोदी की सभा को असफल बनाने के लिए तृणमूल कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है. तृणमूल कह रही है कि पैसे देने पर ही सभा में जाया जा सकता है. यह पूरी तरह से गलत है. सभा में कोई भी जा सकता है. धन के स्त्रोत के संबंध में पूछे जाने पर उनका कहना था कि आम लोग जो चंदा दे रहे हैं, उससे ही सभा हो रही है. श्री सिन्हा ने कहा कि अब तक 18,000 लोगों ने सीट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है.

उन्होंने बताया कि रैली के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक फरवरी से पार्टी के समर्थक कोलकाता पुस्तक मेले में नरेंद्र मोदी का मास्क पहनेंगे. दो फरवरी को पार्टी कार्यालय से ब्रिगेड तक नरेंद्र मोदी का मास्क पहने हजारों कार्यकर्ता जुलूस निकालेंगे. श्री सिन्हा ने दावा किया कि मोदी की रैली ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सबसे बड़ी व ऐतिहासिक रैली होगी. इसे अभूतपूर्व सफलता मिलेगी. उन्होंने यह भी दावा किया कि बंगाल से पार्टी को लोकसभा चुनाव में कई सीटों पर जीत मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola