विधायक दल की नेता चुनीं गयीं ममता बनर्जी

Updated at : 20 May 2016 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक दल की नेता चुनीं गयीं ममता बनर्जी

कोलकाता : ममता बनर्जी को आज तृणमूल कांग्रेस के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. हालांकि उनका चुना जाना तय ही था. विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया और 294 सीट में से 211 पर जीत दर्ज की. ममता बनर्जी दूसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनने जा […]

विज्ञापन

कोलकाता : ममता बनर्जी को आज तृणमूल कांग्रेस के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. हालांकि उनका चुना जाना तय ही था. विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया और 294 सीट में से 211 पर जीत दर्ज की. ममता बनर्जी दूसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं.

कल प्रदेश में पार्टी को मिली जीत के बाद ममता बनर्जी ने आम जनता का धन्यवाद दिया था. ममता बनर्जी शुक्रवार 27 मई को शपथ ग्रहण करेंगी. वह लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभालेंगी. आज कालीघाट स्थित उनके निवास पर पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई. इस बैठक में उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया.

मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इस जीत के लिए मां-माटी-मानुष को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि लोगों के इस भारी समर्थन से उन पर दायित्व और भी बढ़ गया है. राज्य को विकास के रास्ते पर लेने जाना ही उनका लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों तक सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola