बंगाल में मोदी की रैली के लिए ऑनलाइन पंजीकरण
कोलकाता : भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की पांच फरवरी की रैली में बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने की संभावना के मद्देनजर भाजपा की राज्य इकाई ने सीटों की आनलाइन बुकिंग करने का निर्णय किया है. भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने यहां कहा, आठ जनवरी से हम […]
कोलकाता : भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की पांच फरवरी की रैली में बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने की संभावना के मद्देनजर भाजपा की राज्य इकाई ने सीटों की आनलाइन बुकिंग करने का निर्णय किया है.
भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने यहां कहा, आठ जनवरी से हम नरेन्द्र मोदी के समर्थकों के लिए आनलाइन पंजीकरण करेंगे जो उन्हें करीब से देखना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि आनलाइन पंजीकरण करने वाले जो लोग चंदा देना चाहते हैं, वे आनलाइन या चेक के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










