सड़क पर लावारिस पड़े मिले 1.5 करोड़ रुपये
बारासात (पश्चिम बंगाल) : कोलकाता के संपन्न साल्ट लेक इलाके में सड़क पर एक ट्रंक पड़ा मिला है जिसमें 1.5 करोड़ रुपया रखा था. बिधाननगर आयुक्तालय पुलिस ने आज बताया कि कल सुबह एक रिक्शा चालक ने राज्य सरकार के एक कार्यालय भवन के निकट सड़क पर एक ट्रंक पड़ा देखा. इस बीच, एक्सिस बैंक […]
बारासात (पश्चिम बंगाल) : कोलकाता के संपन्न साल्ट लेक इलाके में सड़क पर एक ट्रंक पड़ा मिला है जिसमें 1.5 करोड़ रुपया रखा था. बिधाननगर आयुक्तालय पुलिस ने आज बताया कि कल सुबह एक रिक्शा चालक ने राज्य सरकार के एक कार्यालय भवन के निकट सड़क पर एक ट्रंक पड़ा देखा.
इस बीच, एक्सिस बैंक ने इस ट्रंक और रुपये पर अपना दावा जताया. सत्यापन के बाद पुलिस ने बैंक अधिकारियों को ट्रंक और रुपया सौंप दिया. रिक्शा चालक ने स्थानीय पुलिस को ट्रंक के बारे में सूचना दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे खोलने पर उसमें भारी मात्रा में नगदी रखी पाई गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










