72 घंटे बाद टैंकरों की हड़ताल खत्म
सिलीगुड़ी : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से टैंकरों में एंटी बेक्र लॉकिंग सिस्टम व स्टील लॉकिंग सिस्टम जैसे जारी किये गये फरमान से नाराज सिक्किम बंगाल टैंकर ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने 72 घंटे की हड़ताल बुलायी थी. यह 26 दिसंबर से शुरू हुआ था. जो 28 दिसंबर को खत्म हो गयी. इस संबंध […]
सिलीगुड़ी : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से टैंकरों में एंटी बेक्र लॉकिंग सिस्टम व स्टील लॉकिंग सिस्टम जैसे जारी किये गये फरमान से नाराज सिक्किम बंगाल टैंकर ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने 72 घंटे की हड़ताल बुलायी थी. यह 26 दिसंबर से शुरू हुआ था.
जो 28 दिसंबर को खत्म हो गयी. इस संबंध में संवाददाताओं से रूबरू होते हुए श्यामल दे ने बताया कि पहाड़ पर जाने वाले टैंकरों की गति बहुत ही कम होती हैं. उसमें एबीएस व एसएलएस की कोई जरुरत नहीं हैं. यह लगाने पर 80 हजार से एक लाख रुपये का खर्च आयेगा. जो टैंकर मालिकों के लिए बहुत ही मुश्किल हैं. श्री दे ने कहा कि आंदोलन और भी तेज करने वाले थे.
पर एसएनटी के ज्वाइंट जनरल मैनेजर कर्मा नामगयाल ने कहा है कि सामने सिक्किम में लोसूंग फेस्टिवल हैं. जिसको लेकर आंदोलन को स्थगित करने की बात कहीं है. उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर सात जनवरी को आइओसी के साथ बातचीत होगी. उसके बाद कोई फैसला होगा.
तब तक आंदोलन को स्थगित रखने को कहा गया है. उनके आश्वासन पर ही आंदोलन को बंद किया गया है. सात जनवरी के बाद इस मामले में फैसला होने के बाद कोई कदम उठाया जायेगा. इस अवसर संतराज गुप्ता, कमल छेत्री के अलावा और भी कई सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










