भविष्य की रणनीति पर कुछ नहीं कहुंगा :न्यायमूर्ति गांगुली
कोलकाता: उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश न्यायमूर्ति एके गांगुली ने आज कहा कि लॉ इंटर्न द्वारा पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराए जाने की स्थिति बनने पर उन्होंने अपनी रणनीति के बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं किया है.गांगुली ने बताया, ‘‘मैंने भविष्य की रणनीति पर कोई फैसला नहीं किया है. मैं अभी कुछ […]
कोलकाता: उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश न्यायमूर्ति एके गांगुली ने आज कहा कि लॉ इंटर्न द्वारा पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराए जाने की स्थिति बनने पर उन्होंने अपनी रणनीति के बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं किया है.गांगुली ने बताया, ‘‘मैंने भविष्य की रणनीति पर कोई फैसला नहीं किया है. मैं अभी कुछ नहीं कहुंगा.’’दरअसल, उनसे पूछा गया था कि यदि लॉ इंटर्न पुलिस के पास उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराती है तो उनका अगला कदम क्या होगा.
गौरतलब है कि इंटर्न ने आरोप लगाया है कि पिछले साल दिसंबर में नई दिल्ली के एक होटल में न्यायमूर्ति गांगुली ने उसका यौन उत्पीड़न किया था. इंटर्न ने आरोप वापस लेने से इनकार करते हुए इस सिलसिले में पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज कराने का संकेत दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










