छिटपुट हिंसा के बीच बंगाल की सात सीटों पर 73% मतदान

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच पश्चिम बंगाल की सात लोकसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.
संवाददाता, एजेंसियां, कोलकाता/नयी दिल्ली
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच पश्चिम बंगाल की सात लोकसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. यह आंकड़ा 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले काफी कम है. पिछले आम चुनाव में कुल 79.96 फीसदी वोट पड़े थे. पांचवें चरण में सात सीटों बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलबेड़िया, हुगली, श्रीरामपुर और आरामबाग में वोट डाले गये. इसी के साथ कुल 88 उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम में बंद हो गयी है.
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीइओ) डॉ आरिज आफताब ने बताया कि मतदान के दौरान कहीं कोई बड़ी घटना नहीं हुई. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंेने बताया कि मतदान के दौरान चुनाव आयोग को विभिन्न राजनीतिक दलों से 1992 शिकायतें मिलीं. विभिन्न मामलों में 90 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. हावड़ा में 35, बैरकपुर में एक, हुगली में 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
आफताब ने बताया कि हावड़ा के बाली स्थित 187 नंबर बूथ से एक फर्जी मतदाता को गिरफ्तार किया गया.वह फर्जी मतदाता पहचान पत्र के साथ वोट डालने पहुंचा था. पहचान पत्र पर दूसरे किसी व्यक्ति का फोटो था. ऐसे वोट देने पहुंचे व्यक्ति के चेहरे से मिलना न होने पर उसे गिरफ्तार किया गया है. वह एक राजीनितक दल का समर्थक बताया जा रहा है. हावड़ा उत्तर के घुसुड़ी स्कूल स्थित बूथ नंबर 172 से एक फर्जी पोलिंग एजेंट को गिरफ्तार किया गया है. बैरकपुर मंडलपारा में नेता कौस्तभ बागची की कार में तोड़फोड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




