लॉकअप में पिटायी, जेल में मौत
कोलकाता: अलीपुर के प्रेसिडेंसी जेल में मंगलवार सुबह हुए अभिजीत पात्र (23) नामक एक विचाराधीन कैदी की मौत की घटना के बाद उसका आवास स्थल इंटाली इलाका मंगलवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. इंटाली थाने के समक्ष पुलिस और आम जनता के बीच जमकर झड़प हुई. जिसके बाद आसपास के थानों से पुलिस फोर्स […]
कोलकाता: अलीपुर के प्रेसिडेंसी जेल में मंगलवार सुबह हुए अभिजीत पात्र (23) नामक एक विचाराधीन कैदी की मौत की घटना के बाद उसका आवास स्थल इंटाली इलाका मंगलवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.
इंटाली थाने के समक्ष पुलिस और आम जनता के बीच जमकर झड़प हुई. जिसके बाद आसपास के थानों से पुलिस फोर्स मंगवाकर स्थिति को स्वाभाविक करने के लिए लाठीचार्ज किया गया. इस घटना में पांच पुलिस कर्मी और दस से ज्यादा लोग घायल हुए है. हालांकि इस घटना में लाठीचार्ज किये जाने की बात से पुलिस इनकार कर रही है. अभिजीत इंटाली थाने के पोटारी रोड का रहने वाला था. पुलिस के मुताबिक गत 12 अक्तूबर को उसे चोरी के एक आरोप में हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
क्या था मामला
अभिजीत के पिता विश्वजीत पात्र ने बताया कि दुर्गापूजा अष्टमी के दिन इंटाली इलाके के पोटारी रोड स्थित उनके घर के पास से इंटाली थाने की पुलिस ने उनके बेटे अभिजीत को किसी एक अपराधिक मामले के आरोप में गिरफ्तार किया था. उनका आरोप है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद थाने के लॉकअप में क्राइम ऑफिसर ने उसकी काफी पिटाई की. जिस समय उसे गिरफ्तार किया गया उस समय वह बिल्कुल स्वस्थ था. थाने में पिटाई करने के बाद घायल हालत में उसके बेटे को जेल हिरासत में भेज दिया गया.
वहां भी सही तरीके से उसकी इलाज नहीं कराया गया. जिसके कारण उसकी हालत गंभीर होती गयी. रविवार देर रात हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उसे जेल अस्पताल में ले जाया गया.
जहां चिकित्सा के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गयी. इस घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों के साथ मंगलवार सुबह मृतक के परिवार वालों ने इंटाली थाने का घेराव किया. वे थाने के प्रभारी के अलावा वहां के क्राइम ऑफिसर पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आस-पास के थानों से अतिरिक्त फोर्स को वहां भेजकर हालात को काबू में किया गया. लोगों का आरोप है कि इस दौरान उन पर लाठियां भी बरसायी गयी. जिसमें पांच पुलिस कर्मी व दस से ज्यादा लोगों को चोंटे आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










