सुहागिनों ने मनाया करवा चौथ
सिलीगुड़ी: सुहागिन स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए मंगलवार को करवा चौथ का व्रत रखा. सुहागिन महिलाएं शाम को पति के साथ अपने मधुर की मंगल कामना के साथ-साथ पति के स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिए मां करवा की पूजा अर्चना की. महिलाओं ने शिव-पार्वती , स्वामी कार्तिकेय और चांद की पूजा की. पूजा […]
सिलीगुड़ी: सुहागिन स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए मंगलवार को करवा चौथ का व्रत रखा. सुहागिन महिलाएं शाम को पति के साथ अपने मधुर की मंगल कामना के साथ-साथ पति के स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिए मां करवा की पूजा अर्चना की. महिलाओं ने शिव-पार्वती , स्वामी कार्तिकेय और चांद की पूजा की. पूजा के दौरान महिलाएं करवा चौथ की कथा सुनी.
शाम सुहागिन महिलाओं ने चांद को अघ्र्य देकर अपना व्रत तोड़ा. व्रती रीत कौर ने बताया कि उक्त व्रत अपने पति की दीर्घायु ,स्वास्थ्य और अच्छे जीवन के लिए रखा था. उन्होंने कहा कि इस व्रत में पूरा दिन एक बूंद पानी भी पीने का मनाही हैं. उन्होंने कहा कि शाम को चांद को देखने के बाद अपने पति को चलनी से देखा. चांद को अघ्र्य देने के साथ ही व्रत तोड़ी. इस पर्व में सुहागिन महिलाएं पूरा श्रृंगार करके व्रत रखी हुई थी. ऐसे कहें की सोलहो श्रृंगार की थी.
सभी महिलाओं के हाथों में मेहंदी रची हुई थी. व्रत सभी समुदायों की महिलाएं कर रही हैं. उक्त व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत्र महत्वपूर्ण हैं. करवा चौथ का हर ओर धूम रहा. सुहागिन महिलाएं मंगलवार की सुबह उठकर इस रस्म का पालन किया. सारे दिन निजर्ला व्रत रखा. शाम को पूजा अर्चना किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










