सारदा घोटाला:कोरपोरेट मंत्रालय ने कुणाल घोष को तलब किया

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : कोरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने सारदा चिटफंड घोटाला की अपनी जांच के संबंध में तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कुणाल घोष को तलब किया है. घोष ने आज पेट्र्र को बताया, ‘‘ कोरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने सारदा घोटाले की जांच के संबंध में कल मुझे दिल्ली में उनके कार्यालय में आने को […]

विज्ञापन

कोलकाता : कोरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने सारदा चिटफंड घोटाला की अपनी जांच के संबंध में तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कुणाल घोष को तलब किया है. घोष ने आज पेट्र्र को बताया, ‘‘ कोरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने सारदा घोटाले की जांच के संबंध में कल मुझे दिल्ली में उनके कार्यालय में आने को कहा है. मैं जाउंगा और जांच के संबंध में उनके साथ सहयोग करुंगा.’’ असंतुष्ट तृणमूल कांग्रेस सांसद घोष को पार्टी ने पिछले माह निलंबित कर दिया था. बिधाननगर पुलिस इसी घोटाले के संबंध में पिछले एक माह में उन्हें छह बार तलब कर चुकी है.

सारदा मीडिया ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे घोष ने इससे पूर्व धमकी दी थी कि यदि उन्हें गिरफ्तार किया गया तो वह बाकी लोगों के नामों का खुलासा कर देंगे. उन्होंने अपनी पार्टी द्वारा इसकी जांच की मांग करते हुए कहा था कि उन्हें नेतृत्व को काफी कुछ बताना है. सांसद को 28 सितंबर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया गया था.कुछ ही दिन पहले सारदा मीडिया समूह के एक वरिष्ठ कार्यकारी और घोष के करीबी राजदार सोमनाथ दत्ता को इसी मामले के संबंध में सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था. सारदा घोटाले में लाखों निवेशकों का पैसा डूब गया था और यह मामला अप्रैल में सामने आया था. इसके बाद समूह के अध्यक्ष सुदीप्त सेन को दो अन्य लोगों के साथ जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग से गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola