दुर्गापूजा के रंग में रंगे गांगुली
कोलकाता : मौजूदा भारत आस्ट्रेलिया श्रृंखला में कमेंटरी से एक दिन का विश्रम लेते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने आज बेहाला में बारीशा प्लेयर्स कार्नर पंडाल में दुर्गापूजा समारोह में भाग लिया. गांगुली ने महानवमी के मौके पर दर्शन के बाद कहा ,‘‘ मैने कमेंटरी से एक दिन का ब्रेक […]
कोलकाता : मौजूदा भारत आस्ट्रेलिया श्रृंखला में कमेंटरी से एक दिन का विश्रम लेते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने आज बेहाला में बारीशा प्लेयर्स कार्नर पंडाल में दुर्गापूजा समारोह में भाग लिया.
गांगुली ने महानवमी के मौके पर दर्शन के बाद कहा ,‘‘ मैने कमेंटरी से एक दिन का ब्रेक लिया है और मैं दुर्गापूजा के लिये घर आया हूं.’’ उन्होंने कहा कि कल विजयादशमी के बाद वह फिर कमेंटरी के लिये लौट जायेंगे. गांगुली पंडाल में सभी के आकर्षण का केंद्र थे. पंडाल में आये मिठु सरकार ने कहा ,‘‘ हमने उन्हें ढोल की थाप पर नाचते और धुनुची नृत्य करते देखा है. हमें इस बार भी उसकी उम्मीद है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










