फैलिन चक्रवात:मालवाहक जहाज के डूबने की आशंका
कोलकाता : फैलिन चक्रवात के कारण पश्चिम बंगाल तट से दूर अशांत सागर में एक मालवाहक जहाज के डूबने की आशंका है, लेकिन चालक दल के सदस्यों को तटरक्षक बल के डोर्नियर विमान ने आज जीवनरक्षक नौका में देखा. कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष आरपीएस कहलों ने यहां प्रेस ट्रस्ट को बताया कि पनामा में […]
कोलकाता : फैलिन चक्रवात के कारण पश्चिम बंगाल तट से दूर अशांत सागर में एक मालवाहक जहाज के डूबने की आशंका है, लेकिन चालक दल के सदस्यों को तटरक्षक बल के डोर्नियर विमान ने आज जीवनरक्षक नौका में देखा.
कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष आरपीएस कहलों ने यहां प्रेस ट्रस्ट को बताया कि पनामा में पंजीकृत एमवी बिंगो में 8000 टन लौह अयस्क था. यह चीन जा रहा था. यह सागर लंगर से 11 अक्तूबर को रवाना हुआ था. जहाज हल्दिया बंदरगाह से 8 अक्तूबर को रवाना हुआ था और कल से लापता है.
कहलों ने कहा, ‘‘चालक दल के सदस्यों को तटरक्षक बल के डोर्नियर विमान ने 45 नॉटिकल मील की दूरी पर देखा. वे उन्हें वापस लाने के लिए जहाज भेज रहे हैं.’’ हालांकि, उन्होंने कहा कि शाम तक वे जहाज का पता नहीं लगा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










