अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ममता बनर्जी ने दी बधाई
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज अभिनेता अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने लीजेंड (किंवदंती) शब्द के अर्थ को ही बदल दिया है. भारतीय सिनेमा के प्रति लगाव रखने वालीं ममता ने फेसबुक पर अपनी टिप्पणी में कहा, अमिताभ बच्चन को आज उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं. […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज अभिनेता अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने लीजेंड (किंवदंती) शब्द के अर्थ को ही बदल दिया है.
भारतीय सिनेमा के प्रति लगाव रखने वालीं ममता ने फेसबुक पर अपनी टिप्पणी में कहा, अमिताभ बच्चन को आज उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं. एक ऐसा व्यक्तित्व जिसने लीजेंड शब्द का अर्थ ही बदल दिया है. उन्होंने कहा कि अमिताभ का चुंबकीय व्यक्तित्व देश और विदेश के लोगों को आकर्षित करता रहता है.
ममता ने कहा, उनके जन्मदिन पर हम उनके स्वास्थ्य, सुख और शांति के लिए शुभकामनाएं देते हैं. भगवान से यह प्रार्थना भी करते हैं कि अमिताभजी हमारे दिलों में खुशी भरते रहें और हमेशा हमेशा हमारा प्यार और स्नेह स्वीकार करते रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










