प्लेटिनम निर्मित मूर्तियों के साथ दो युवक गिरफ्तार
बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस ने करीब 50 करोड़ रुपए मूल्य की प्लेटिनम निर्मित लक्ष्मी, गणेश समेत चार मूर्तियां बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने आज यहां बताया कि सूचना मिलने पर कोतवाली देहात पुलिस तथा अपराध शाखा ने दोनक्का नामक स्थान पर अजय […]
बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस ने करीब 50 करोड़ रुपए मूल्य की प्लेटिनम निर्मित लक्ष्मी, गणेश समेत चार मूर्तियां बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने आज यहां बताया कि सूचना मिलने पर कोतवाली देहात पुलिस तथा अपराध शाखा ने दोनक्का नामक स्थान पर अजय तथा राम किशोर नामक युवकों को पकड़कर उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से गणोश, लक्ष्मी, ब्रह्मा तथा नंदी की कुल 17 किलोग्राम वजन की प्लेटिनम निर्मित मूर्तियां बरामद की गयीं.
उन्होंने बताया कि बरामद मूर्तियों की कीमत अन्तरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 करोड़ रुपए बतायी जाती है. गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि मूर्तियां नेपाल के राजघराने से चुराकर लायी गयी हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










