पूजा के दौरान कोलकाता की हवाई निगरानी
कोलकाता : कोलकाता पुलिस पूजा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने और भीड़ के नियंत्रण के लिए पहली बार हवाई निगरानी प्रणाली का उपयोग कर रही है.संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) राजीव मिश्र ने बताया ‘‘भीड़ के बेहतर प्रबंधन के लिए हम पहली बार हवाई निगरानी उपकरण का उपयोग कर रहे हैं.’’ मिश्र ने बताया कि […]
कोलकाता : कोलकाता पुलिस पूजा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने और भीड़ के नियंत्रण के लिए पहली बार हवाई निगरानी प्रणाली का उपयोग कर रही है.संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) राजीव मिश्र ने बताया ‘‘भीड़ के बेहतर प्रबंधन के लिए हम पहली बार हवाई निगरानी उपकरण का उपयोग कर रहे हैं.’’
मिश्र ने बताया कि यह उपकरण शहर के उपर उड़ान भरेगा और भीड़ की तस्वीरें पुलिस नियंत्रण कक्ष को भेजेगा. पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाली किसी भी वस्तु की तस्वीर इस उपकरण की मदद से ली जा सकती है. उन्होंने बताया ‘‘हमारे पास ऐसा उपकरण एक ही है. जरुरत के मुताबिक हम इसका उपयोग करेंगे.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










