एयरपोर्ट पर उड़ान भरते समय विमान के इंजन में लगी आग

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: इंजन में आग लगने से कोलकाता से बैंगलुरू उड़ान भरने जा रही स्पाइस जेट के यात्रियों के में अफरा-तफरा मच गयी. कोलकाता एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह 7.25 बजे एक बड़ी विमान दुर्घटना होने से टल गयी. दूसरी ओर कोलकाता एयरपोर्ट के एटीसी टावर के नीचे विमान ईंधन के टैंकर में शार्ट सक्रिट से अचानक […]

विज्ञापन

कोलकाता: इंजन में आग लगने से कोलकाता से बैंगलुरू उड़ान भरने जा रही स्पाइस जेट के यात्रियों के में अफरा-तफरा मच गयी. कोलकाता एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह 7.25 बजे एक बड़ी विमान दुर्घटना होने से टल गयी.

दूसरी ओर कोलकाता एयरपोर्ट के एटीसी टावर के नीचे विमान ईंधन के टैंकर में शार्ट सक्रिट से अचानक आग लग गयी. टैंकर में 16 हजार लीटर ईंधन मौजूद था.

टैंकर के चालक के तत्परता से बड़ी दुर्घटना होने से टल गयी. एयरपोर्ट सूत्र के मुताबिक, आग की चिनगारी देख कर चालक ने मादर बोर्ड को स्वीच ऑफ कर दिया, जिससे दुर्घटना टल गयी. एयरपोर्ट सूत्र के मुताबिक, सोमवार सुबह स्पाइस जेट की विमान उड़ान भरने वाली थी, तभी विमान के बायें पंख के इंजन से धुंआ निकलना आरंभ हो गया.

फायर अलार्म भी बज उठा. विमान के पाइलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा कर विमान को रोक दिया. विमान को रनवे से टैक्सी वे पर लाया गया. घटना की सूचना मिलने पर दमकल व एंबुलेंस सहित अन्य एजेंसियां पहुंच गयी. यात्रियों को विमान से उतार कर एयरपोर्ट पर लाया गया. विमान की एयरपोर्ट पर मरम्मत की गयी. विमान के यात्रियों को बाद में दूसरे विमान से बैंगलुरू भेजा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola