बाथरूम में घुस कर भतीजी से अश्लील हरकत, चाचा गिरफ्तार
कोलकाता: बाथरूम में घुस कर 25 वर्षीया भतीजी के साथ छेड़खानी के आरोप में काशीपुर थाने की पुलिस ने प्रवीर दे (45) को गिरफ्तार किया है. घटना उत्तर कोलकाता के काशीपुर रोड इलाके की है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार रात दस बजे के करीब वह अपने घर के बाथरूम में नहा रही […]
कोलकाता: बाथरूम में घुस कर 25 वर्षीया भतीजी के साथ छेड़खानी के आरोप में काशीपुर थाने की पुलिस ने प्रवीर दे (45) को गिरफ्तार किया है. घटना उत्तर कोलकाता के काशीपुर रोड इलाके की है.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार रात दस बजे के करीब वह अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी. इसी समय अचानक प्रवीर उसके बाथरूम में आ गया. वहां उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा. इसका विरोध करने पर वह उसे अपशब्द कहने लगा. पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसके चाचा ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश भी की.
घटना के दौरान शोर मचाने पर अन्य घरवालों के साथ आसपास के लोग वहां आ पहुंचे और प्रवीर को धर दबोचा. इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर काशीपुर थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को सोमवार को सियालदह कोर्ट में पेश करने पर अदालत ने उसे जेल हिरासत में भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










