35,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
कोलकाता: दुर्गापूजा के लिए इस साल दूसरे राज्यों से रिकार्ड संख्या में लोग महानगर पहुंच रहे हैं. इसके लिए कोलकाता पुलिस ने भी तैयारियां पूरी कर ली है. कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) राजीव मिश्र ने बताया कि पूजा मंडप में लोगों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए इस बार चतुर्थी से […]
कोलकाता: दुर्गापूजा के लिए इस साल दूसरे राज्यों से रिकार्ड संख्या में लोग महानगर पहुंच रहे हैं. इसके लिए कोलकाता पुलिस ने भी तैयारियां पूरी कर ली है. कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) राजीव मिश्र ने बताया कि पूजा मंडप में लोगों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए इस बार चतुर्थी से ही महानगर की सड़कों पर पुलिस की तैनाती कर दी जायेगी. पंचमी से पूरी तरह से पुलिस सड़कों पर ड्यूटी संभाल लेगी.
कोलकाता पुलिस के 25 हजार पुलिसकर्मियों के अलावा 10 हजार अन्य सुरक्षाकर्मियों को इस बार सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर लगाया गया है. इसमें छह हजार निजी सुरक्षाकर्मी, दो हजार अस्थायी कांस्टेबल, दो हजार अस्थायी होमगार्ड और तीन सौ अतिरिक्त महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं.
इस बार महानगर के विभिन्न बड़े पूजा मंडपों में पुलिस की तरफ से 175 सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जायेगी. इसके अलावा 17 क्विक रेस्पांस टीम (क्यूआरटी वैन) महानगर में तैनात रहेंगी. इसके अलावा 40 वाच टावर, 22 हैवी रेडियो फ्लाइंग स्क्वाड (एचआरएफएस) और 67 रेडियो फ्लाइंग स्क्वाड (आरएफएस) की टीमें भी सड़कों पर होंगी. इसके अलावा लापता लोगों की मदद के लिए मिसिंग पर्सन स्क्वाड की सात टीमों की तैनाती की जायेगी.
महिलाओं की सुरक्षा के लिए पहले की तुलना में 300 अतिरिक्त अस्थायी महिला पुलिस की तैनाती की गयी है. महानगर के 23 मेट्रो स्टेशनों में पुलिस की अतिरिक्त सुरक्षा का बंदोबस्त रहेगा. पंचमी से लेकर नवमी तक कोलकाता पुलिस के कंट्रोल रूम में ज्वाइंट सीपी (इंटेलिजेंस) व ज्वाइंट सीपी (क्राइम) सुबह पांच बजे से ही लोगों की मदद की जिम्मेदारी लेंगे. बाहर से आये लोगों की मदद के लिए महानगर की विभिन्न जगहों पर छह पुलिस असिस्टेंस मोबाइल वैन रखे गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










