पांच तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर हमला

Updated:
विज्ञापन

मालदा: एक ही परिवार के पांच तृणमूल समर्थकों को पीट कर मार डालने का आरोप माकपा आश्रित अपराधियों पर लगाया गया है. शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब यह घटना चांचल थाना के गोपालपुर गांव में घटी है. घायल समर्थकों को अस्पताल में भरती कराया गया है. इसमें दो की हालत गंभीर बतायी जा रही […]

विज्ञापन

मालदा: एक ही परिवार के पांच तृणमूल समर्थकों को पीट कर मार डालने का आरोप माकपा आश्रित अपराधियों पर लगाया गया है. शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब यह घटना चांचल थाना के गोपालपुर गांव में घटी है. घायल समर्थकों को अस्पताल में भरती कराया गया है. इसमें दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

घायल तृणमूल समर्थक गोपाल दास ने छह माकपा समर्थकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. बाद में माकपा की ओर से भी थाने में तृणमूल कर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी. इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने दो माकपा समर्थक को गिरफ्तार किया है.

घायलों में गोपाल दास, उसकी पत्नी दीपाली दास, बेटा सूर्य दास, गोपाल दास का भाई इंद्र दास व इंद्र की पत्नी सावित्री दास शामिल है. कुछ दिन से ही इलाके के कुछ लोगों के साथ इनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. आज सुबह 10 से 15 की संख्या में कुछ लोगों ने हथियार लेकर गोपाल दास के घर पर हमला कर दिया.

इनके घर में भी तोड़फोड़ की गयी. बाद में जब गांव के लोग वहां जुटे तो अपराधी फरार हो गये. गोपाल दास ने बताया है कि पंचायत चुनाव में उसके परिवार के लोगों ने तृणमूल के साथ काम किया था. हालांकि खरबा ग्राम पंचायत वाममोरचा के कब्जे में चला गया. उसके बाद से ही माकपा के लोग गांव छोड़ कर चल जाने की धमकी दे रहे थे. हालांकि माकपा की ओर से इन आरोपों का खंडन किया गया है. माकपा नेताओं ने गोपाल दास पर ही हमला करने का आरोप लगाया. पुलिस मामले की जांच क रही है. गिरफ्तारी किया है. पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola