अब पीड़ित को देना होगा पांच लाख का मुआवजा

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता /नयी दिल्ली: मुआवजे में करीब नौ गुना बढ़ोतरी करते हुए शीर्ष उपभोक्ता आयोग ने पश्चिम बंगाल के एक डॉक्टर को वर्ष 1995 में एक बच्चे के हाथ की हड्डी टूटने के इलाज के दौरान लापरवाही बरतने के लिए उसके पिता को पांच लाख रुपये देने के लिए कहा है. राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निबटारा आयोग […]

विज्ञापन

कोलकाता /नयी दिल्ली: मुआवजे में करीब नौ गुना बढ़ोतरी करते हुए शीर्ष उपभोक्ता आयोग ने पश्चिम बंगाल के एक डॉक्टर को वर्ष 1995 में एक बच्चे के हाथ की हड्डी टूटने के इलाज के दौरान लापरवाही बरतने के लिए उसके पिता को पांच लाख रुपये देने के लिए कहा है.

राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निबटारा आयोग ने पश्चिम बंगाल राज्य उपभोक्ता आयोग की ओर से घोषित 55 हजार रुपये के मुआवजे को बढ़ाते हुए कहा कि डॉक्टर देबापी राय द्वारा चिकित्सकीय इलाज के दौरान की गयी लापरवाही की तुलना में यह मुआवजा ‘बिल्कुल भी पर्याप्त नहीं है’.

गलत इलाज से कर्ज में डूब गया परिवार
न्यायमूर्ति अशोक भान ने कहा कि न्याय के हित में हमें मुआवजे की राशि पांच लाख रुपये करना ठीक लगता है. यह आदेश लड़के के पिता अनूप कुमार की याचिका पर आया, जिन्होंने राज्य उपभोक्ता आयोग द्वारा घोषित मुआवजे की राशि को बढ़ाने की मांग की थी. उन्होंने अपनी याचिका में कहा था कि डॉक्टर राय की लापरवाही के कारण एक बच्चे का भविष्य बर्बाद हो गया और उसके परिवार को बच्चे के इलाज के लिए काफी कर्ज लेना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola