लोस चुनाव का फूंका बिगुल
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर प्रचार शुरू करने का निर्देश दिया. नेताजी इंडोर स्टेडियम में अपना चुनावी बिगुल फूंकते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को धूल चटाना ही उनकी पार्टी का लक्ष्य है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को उन्होंने […]
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर प्रचार शुरू करने का निर्देश दिया. नेताजी इंडोर स्टेडियम में अपना चुनावी बिगुल फूंकते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को धूल चटाना ही उनकी पार्टी का लक्ष्य है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को उन्होंने लोगों के साथ जुड़ कर कार्य करने की अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार तृणमूल कांग्रेस सिर्फ बंगाल ही नहीं, बल्कि देश के प्राय: सभी राज्यों में उम्मीदवार उतारेगी.
नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में पार्टी के सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री ने उनसे भी अपने क्षेत्र में पार्टी का प्रचार-प्रसार करने पर जोर देने का निर्देश दिया. साथ ही पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न राज्यों का पद भार भी सौंपा गया है और उनसे उस क्षेत्र के उम्मीदवारों का चयन करने की बात कही गयी है. साथ ही मुख्यमंत्री ने दुर्गापूजा के समय पार्टी के सभी नेता, विधायक व सांसदों को अपने क्षेत्र में रहने का निर्देश दिया. पूजा के समय ही लोगों के साथ मिलने-जुलने का सबसे बेहतर समय होता है, इसलिए इस समय का सदुपयोग करना होगा. उन्होंने सभी नेताओं को चेताते हुए कहा कि जो नेता, मंत्री या विधायक पूजा के समय अपने इलाके में नहीं रहेंगे, वह पूजा के बाद कार्य शुरू करने से पहले उनसे पूछ लेंगे.
उन्होंने कहा कि देश में महंगाई कम करने में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है और साथ ही यहां की अर्थ-व्यवस्था को ही खाई में गिरा दिया है. इससे देश को बचाने के लिए केंद्र से यूपीए सरकार को हटाना ही होगा. इसलिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सचेत करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगा. किसी भी पार्टी के साथ कोई समझौता या गठबंधन नहीं हुआ है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सभी विरोधी पार्टियों के खिलाफ प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










