पार्टी से निलंबित होने के बाद बैकफुट पर आये कुणाल, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए तृणमूल कांग्रेस से निलंबित किये जाने के एक दिन बाद ही सांसद कुणाल घोष ने पार्टी सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर निलंबन आदेश वापस लेने का अनुरोध किया है. श्री घोष ने कहा कि वह अपने आरोपों के लिए पार्टी की जांच प्रक्रिया का सामना करने […]

विज्ञापन

कोलकाता: पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए तृणमूल कांग्रेस से निलंबित किये जाने के एक दिन बाद ही सांसद कुणाल घोष ने पार्टी सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर निलंबन आदेश वापस लेने का अनुरोध किया है.

श्री घोष ने कहा कि वह अपने आरोपों के लिए पार्टी की जांच प्रक्रिया का सामना करने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि उनपर जो आरोप लगाये गये हैं, उसके लिए वह पार्टी की जांच का सामना करने को तैयार हैं. उन्होंने निलंबन के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस नेता पार्थ चटर्जी व मुकुल राय को भी पत्र लिखा है.

क्या है मामला
गौरतलब है कि पार्टी विरोधी बयान देने के लिए तृणमूल कांग्रेस द्वारा कुणाल घोष को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. फिर उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था. सारधा ग्रुप घोटाले के मामले में हाल ही में सीबीआइ जांच की मांग करनेवाले इस सांसद को पिछले हफ्ते पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन दफा तलब किया था. उन्होंने धमकी दी थी कि यदि उन्हें सारधा चिटफंड मामले में गिरफ्तार किया गया तो वह कई बड़े खुलासे कर देंगे.

ममता की बैठक आज
उधर, तृणमूल कांग्रेस के सांसद कुणाल घोष की बगावत के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं की सोमवार को खुदीराम अनुशीलन केंद्र में बैठक बुलाई है. बैठक में कुणाल घोष के निलंबन के बाद की परिस्थितियों पर चर्चा होने की संभावना है. बैठक में पार्टी के सांसद, विधायक व निर्वाचित प्रतिनिधियों के उपस्थित रहने की संभावना है. इस बैठक में सुश्री बनर्जी पार्टी नेताओं को पार्टी के खिलाफ मुंह खोलने के खिलाफ कड़ा संदेश देगी.

>.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola