राहुल का बयान हास्यास्पद : तृणमूल
कोलकाता: कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सजायाफ्ताओं पर अध्यादेश को पूरी तरह बकवास करार दिये जाने को तृणमूल कांग्रेस ने हास्यास्पद करार दिया है. तृणमूल नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सौगत राय ने कहा कि यह काफी हास्यास्पद है कि राहुल गांधी उस पार्टी के उपाध्यक्ष हैं जो सरकार चलाती है. ऐसा कैसे हो […]
कोलकाता: कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सजायाफ्ताओं पर अध्यादेश को पूरी तरह बकवास करार दिये जाने को तृणमूल कांग्रेस ने हास्यास्पद करार दिया है. तृणमूल नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सौगत राय ने कहा कि यह काफी हास्यास्पद है कि राहुल गांधी उस पार्टी के उपाध्यक्ष हैं जो सरकार चलाती है. ऐसा कैसे हो सकता है कि अध्यादेश लाया गया और कैबिनेट में पास हो गया और राहुल गांधी उस अध्यादेश के बारे में नहीं जानते.
यह कांग्रेस की छवि को ही धूमिल करती है और दर्शाती है कि सरकार और पार्टी के बीच कोई सामंजस्य नहीं है. राहुल गांधी ने जो कहा है कि वह डैमेज कंट्रोल है. राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने दो केंद्रीय मंत्रियों को अध्यादेश को उन्हें समझाने के लिए बुलाया है. राहुल गांधी ने अध्यादेश को बकवास करार दिया है. इस बाबत तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि प्रधानमंत्री जहां वाशिंगटन डीसी में हैं वहीं कांग्रेस पार्टी भी डीसी(डैमेज कंट्रोल) में है.
राहुल के रुख का स्वागत
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने दोषी सांसदों-विधायकों पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को निष्प्रभावी करने के लिए लाये गये विवादास्पद अध्यादेश की आलोचना करने के कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रुख का आज स्वागत किया और कहा कि राहुल ने सैद्धांतिक रुख अपनाया है. श्री चटर्जी ने कहा : वह (राहुल) एक युवा हैं. वह युवाओं के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने मुद्दे पर सैद्धांतिक रुख अपनाया है. यह अच्छा है. माकपा केंद्रीय समिति के सदस्य मो सलीम ने कहा : संसद की अनदेखी कर किसी भी स्वरूप में अध्यादेश का मार्ग अपनाये जाने के हम विरोधी हैं. श्री सलीम ने कहा कि राहुल गांधी नयी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करने की बात करते हैं. शायद उन्होंने उनकी (नयी पीढ़ी) इच्छाओंे को माना है.
लोगों के विरोध को देखते हुए आया राहुल का बयान
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान लोगों का इस अध्यादेश के प्रति विरोध को देखते हुए आया है. इस बयान के बाद प्रधानमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट का चुनाव में ‘इनमें से कोई नहीं’ विकल्प को शामिल करने संबंधी आदेश का भी राहुल सिन्हा ने स्वागत किया है. 28 व 29 को भाजपा कार्यकारिणी की सभा होगी. इसमें वरुण गांधी भी मौजूद रहेंगे. 29 की रात को राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह आयेंगे. 30 अक्तूबर को वह महाजाति सदन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इधर प्रदेश भाजपा में कमरहट्टी के स्वयंसेवक मोहम्मद आलम अपने समर्थकों के साथ शामिल हो गये हैं. श्री आलम ने दावा किया है कि उनके पांच हजार स्वयंसेवक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










