हल्दिया नगरपालिका में चुनाव कराने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: कलकत्ता हाइकोर्ट ने हल्दिया नगरपालिका के तृणमूल कांग्रेस व विरोधी पार्टी के पार्षदों द्वारा लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस के बाद वहां फिर से पार्षदों की वोटिंग कराने का निर्देश दिया गया. गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस के पार्षदों ने नगरपालिका की चेयरपर्सन तमालिका पंडा सेठ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए नोटिस […]

विज्ञापन

कोलकाता: कलकत्ता हाइकोर्ट ने हल्दिया नगरपालिका के तृणमूल कांग्रेस व विरोधी पार्टी के पार्षदों द्वारा लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस के बाद वहां फिर से पार्षदों की वोटिंग कराने का निर्देश दिया गया. गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस के पार्षदों ने नगरपालिका की चेयरपर्सन तमालिका पंडा सेठ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए नोटिस जारी किया था और फिर से वोटिंग कराने की मांग की थी.

तृणमूल कांग्रेस व विरोधी पार्टियों के इस प्रस्ताव के खिलाफ चेयरपर्सन सहित 15 वाम मोरचा पार्षदों ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन हाइकोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए यहां फिर से वोटिंग का निर्देश दिया.

हाइकोर्ट के न्यायाधीश ने वोटिंग के दौरान वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने का निर्देश दिया है, जिससे वोटिंग प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या न हो. जिला पुलिस को वहां के सभी पार्षदों को सुरक्षा देने का निर्देश दिया गया है, ताकि वह नगरपालिका में पहुंच कर वोट दे सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola