यात्रा में झेलनी होगी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: परिवहन मंत्री मदन मित्र की धमकी के बावजूद बस और मिनी बस मालिक 19 और 20 सितंबर की अपनी दो दिवसीय हड़ताल के फैसले पर अडिग हैं. यानी गुरुवार और शुक्रवार को 45 हजार बस व मिनी बस नहीं चलेंगी. ज्वाइंट काउंसिल ऑफ बस सिंडिकेट व मिनी बस ऑपरेटर्स को-ऑर्डिनेशन कमेटी ने किराया बढ़ाने […]

विज्ञापन

कोलकाता: परिवहन मंत्री मदन मित्र की धमकी के बावजूद बस और मिनी बस मालिक 19 और 20 सितंबर की अपनी दो दिवसीय हड़ताल के फैसले पर अडिग हैं. यानी गुरुवार और शुक्रवार को 45 हजार बस व मिनी बस नहीं चलेंगी.

ज्वाइंट काउंसिल ऑफ बस सिंडिकेट व मिनी बस ऑपरेटर्स को-ऑर्डिनेशन कमेटी ने किराया बढ़ाने की मांग में हड़ताल का एलान किया है. बस का न्यूनतम किराया सात रुपये और मिनी बस का किराया कम से कम 10 रुपये करने की मांग की गयी है. अभी बस का न्यूनतम किराया पांच रुपये और मिनी बस का न्यूनतम भाड़ा छह रुपये है.

कालीपूजा तक हड़ताल न करें
उधर, मित्र ने बस मालिकों से फैसले पर पुनर्विचार कर कालीपूजा तक हड़ताल नहीं करने का अनुरोध किया है. ज्वाइंट काउंसिल ऑफ बस सिंडिकेट के महासचिव साधन दास ने कहा कि पिछले नौ महीने में जिस तरह डीजल की कीमतें बढ़ी हैं, ऐसे में किराया बढ़ाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है. मिनी बस ऑपरेटर्स को-ऑर्डिनेशन कमेटी के सचिव अवशेष दां ने कहा कि पिछली बार भी राज्य सरकार ने मांग के अनुसार किराया नहीं बढ़ाया था, इसलिए इस बार मिनी बस के लिए न्यूनतम किराया 10 रुपये करने की मांग की गयी है.
सख्ती बरतेगी सरकार
परिवहन मंत्री ने हड़ताल समर्थकों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कहीं भी बस चलाने से रोका गया तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी. मदन मित्र पहले ही कह चुके हैं कि हड़ताली बस मालिकों का परमिट जब्त किया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola