27 से लग्जरी टैक्सी हड़ताल

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: ज्वाइंट काउंसिल ऑफ लग्जरी टैक्सी एसोसिएशन ने 27 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. महानगर समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में चलनेवालीं लगभग 30 हजार लग्जरी टैक्सियां थम जायेंगी. प्रेस क्लब में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में टैक्सी एसोसिएशन के महासचिव सुब्रत घोष ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में […]

विज्ञापन

कोलकाता: ज्वाइंट काउंसिल ऑफ लग्जरी टैक्सी एसोसिएशन ने 27 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. महानगर समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में चलनेवालीं लगभग 30 हजार लग्जरी टैक्सियां थम जायेंगी.

प्रेस क्लब में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में टैक्सी एसोसिएशन के महासचिव सुब्रत घोष ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है. इसके बावजूद पांच वर्षो से लग्जरी टैक्सी के किराये में वृद्धि नहीं हुई है. किराया बढ़ाने की मांग कई बार सरकार से की गयी, लेकिन उसने इसे अनसुना कर दिया. इस संबंध में टैक्सी एसोसिएशन की ओर से परिवहन मंत्री को भी ज्ञापन दिया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है.

उन्होंने कहा कि कि लग्जरी टैक्सी पर अचानक रोड टैक्स का अतिरिक्त भार भी लाद दिया गया है. रोड टैक्स को चार हजार से बढ़ा कर नौ हजार कर दिया गया है. बीमा का प्रीमियम भी अचानक बढ़ा दिया गया है. इन सब कारणों से लग्जरी टैक्सी चलाने में काफी परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि राज्य की सड़कों पर अवैध रूप में लगभग 40 हजार प्राइवेट कारें भाड़े पर चलायी जाती हैं, जिसकी वजह से हमारे कारोबार को नुकसान पहुंचता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola