जीजेएम अलग राज्य के लिए 20 अक्तूबर से व्यापक आंदोलन करेगा

Updated:
विज्ञापन

दार्जीलिंग : दार्जीलिंग पहाड़ियों में अलग राज्य की खातिर आंदोलन कर रहे गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) ने कहा कि इसके लिए 20 अक्तूबर से व्यापक आंदोलन शुरु किया जाएगा और लोग इसके लिए तैयार रहें. मोर्चा के अध्यक्ष बिमल गुरुंग ने यहां संवाददाताओं से कहा कि केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार को उनके आंदोलन का […]

विज्ञापन

दार्जीलिंग : दार्जीलिंग पहाड़ियों में अलग राज्य की खातिर आंदोलन कर रहे गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) ने कहा कि इसके लिए 20 अक्तूबर से व्यापक आंदोलन शुरु किया जाएगा और लोग इसके लिए तैयार रहें. मोर्चा के अध्यक्ष बिमल गुरुंग ने यहां संवाददाताओं से कहा कि केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार को उनके आंदोलन का सम्मान करना होगा. उन्होंने वादा किया कि आंदोलन लोकतांत्रिक होगा.

बाद में फेसबुक पर अपने एक पोस्ट में गुरुंग ने कहा, ‘‘ हम दुहराते हैं कि हमारा आंदोलन लोकतांत्रिक होगा लेकिन सरकार को उनके आंदोलन का सम्मान करना होगा. हमने विगत में कई आंदोलन देखे हैं जो अलोकतांत्रिक थे.’’ अपने पहले के रुख पर कायम गुरुंग ने कहा कि मोर्चा सिर्फ त्रिपक्षीय बातचीत में ही शामिल होगा. उन्होंने कहा, ‘‘ हम साफ साफ कह चुके हैं कि जीजेएम द्विपक्षीय वार्ता में नहीं शामिल होगा लेकिन हम त्रिपक्षीय बातचीत में शामिल होंगे. हम भी यह समझते हैं कि गोरखालैंड मुद्दे का हल सिर्फ बातचीत से ही हो सकता है.’’

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के उस आरोप का उपहास किया कि जेजीएम को विदेश से पैसा मिलता है. उन्होंने कहा कि हमें पता है कि तृणमूल कांग्रेस को पैसा कहां से मिलता है. इस बीच जीजेएम कार्यकर्ता 20 अक्तूबर से शुरु आंदोलन के वित्तपोषण के लिए दार्जीलिंग के लोगों से पैसे जुटा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola