हॉस्टल में मारपीट के बाद से छात्र लापता

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : 10 सितंबर से बेलियाघाटा इलाके के एक हॉस्टल से लापता छात्र शांतनु मंडल (14) का कोई सुराग नहीं मिल सका है. रविवार को उसके परिवार के लोगों ने स्थानीय थाने में उसके अपहरण की शिकायत दर्ज करायी है. इधर इलाके के एक बच्चे की जानकारी के बाद हॉस्टल के बाहर तालाब में कोलकाता […]

विज्ञापन

कोलकाता : 10 सितंबर से बेलियाघाटा इलाके के एक हॉस्टल से लापता छात्र शांतनु मंडल (14) का कोई सुराग नहीं मिल सका है. रविवार को उसके परिवार के लोगों ने स्थानीय थाने में उसके अपहरण की शिकायत दर्ज करायी है.

इधर इलाके के एक बच्चे की जानकारी के बाद हॉस्टल के बाहर तालाब में कोलकाता पुलिस के डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप (डीएमजी) के कर्मियों ने दिन भर शांतनु को तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला.

इस घटना में शामिल होने के आरोप में बेलियाघाटा थाने की पुलिस ने हॉस्टल के दो केयरटेकर और एक 10 वीं क्लास के छात्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. 10 सितंबर को बेलियाघाटा इलाके के सरकार बाजार में एक हॉस्टल के अंदर दो छात्रों के बीच आपस में मारपीट के बाद से एक छात्र के लापता होने का मामला प्रकाश में आया था.

वह बेलियाघाटा इलाके के कॉलिंग्स स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है. उसका मूलत: घर दक्षिण 24 परगना के लेदर काम्प्लेक्स के निकट उसका घर है. पढ़ाई के लिए वह इस हॉस्टल में रहता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola