टैक्सी से 1.48 करोड़ बरामद

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: संदिग्ध हालत में शुक्रवार रात एक टैक्सी से 1.48 करोड़ रुपये के साथ उत्तर प्रदेश के उन्नाव के रहने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. तीनों इतनी बड़ी रकम लेकर कहां जा रहे थे व रुपये कैसे उनके पास आये, यह अभी भी पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है. पुलिस […]

विज्ञापन

कोलकाता: संदिग्ध हालत में शुक्रवार रात एक टैक्सी से 1.48 करोड़ रुपये के साथ उत्तर प्रदेश के उन्नाव के रहने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. तीनों इतनी बड़ी रकम लेकर कहां जा रहे थे व रुपये कैसे उनके पास आये, यह अभी भी पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है. पुलिस ने तीनों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया है.

शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को सोमवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात आठ बजे के करीब विवेकानंद पार्क के निकट साउथ सिंथी रोड से टैक्सी पर सवार होकर तीन युवक गुजर रहे थे. इलाके में इंफोर्समेंट ब्रांच के पुलिस कर्मी डय़ूटी पर थे. टैक्सी सवार युवकों पर संदेह होने पर पुलिस ने पूछताछ की.

संदेहास्पद जवाब मिलने पर पुलिस ने जब टैक्सी की तलाशी ली तो तीनों के कब्जे से 1.48 करोड़ रुपये मिले. उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही टैक्सी भी जब्त कर ली गयी. आरोपियों के पहचान पिंटू शुक्ला (26), प्रशांत शुक्ला (25) और मनोज सिंह (36) निवासी उन्नाव, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है. उनसे पूछताछ कर इतनी बड़ी रकम के रहस्य को जानने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola