महिला जेल में कैदी हुई गर्भवती, पति अवाक
कोलकाता: सात वर्ष से अलीपुर महिला जेल में सजा काट रही एक कैदी के गर्भवती हो जाने से खलबली मच गयी. वह छह महीने की गर्भवती है. उधर, इसकी खबर पाकर पुरुषों के जेल अलीपुर प्रेसिडेंसी जेल में कैद उसका पति अवाक है. उसने प्रेसिडेंसी जेल के अधीक्षक के पास इसकी शिकायत दर्ज करायी है. […]
कोलकाता: सात वर्ष से अलीपुर महिला जेल में सजा काट रही एक कैदी के गर्भवती हो जाने से खलबली मच गयी. वह छह महीने की गर्भवती है. उधर, इसकी खबर पाकर पुरुषों के जेल अलीपुर प्रेसिडेंसी जेल में कैद उसका पति अवाक है. उसने प्रेसिडेंसी जेल के अधीक्षक के पास इसकी शिकायत दर्ज करायी है. उसका आरोप है कि जेल में निगरानी के अभाव में उनकी पत्नी गर्भवती हुई है.
खबर है कि कुछ अलीपुर प्रेसिंडेंसी जेल के कुछ पुरुष कैदी व अलीपुर महिला जेल की कुछ महिला कैदियों को लेकर एक अंग्रेजी नाटक का अभ्यास अलीपुर सेंट्रल जेल में किया जा रहा था.
उसी दौरान वह महिला किसी पुरुष कैदी के संपर्क में आयी और गर्भवती हो गयी. हालांकि मामले में आइजी (कारागार) रणवीर कुमार ने मामले की जानकारी नहीं होने का हवाला देते प्रतिक्रिया नहीं दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










