WB News : चोरी के 44 मोबाइल जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Updated at : 30 Mar 2024 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
WB News : चोरी के 44 मोबाइल जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

WB News : दुर्गापुर में जांच के दौरान जब उसकी तलाशी अभियान की गई तो उसी दौरान उसके सूटकेस में 44 मोबाइल बरामद की गई है. सब मोबाइल मालदा से बांग्लादेश भेजा जाता था. जुर्म स्वीकार करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

आसनसोल, राम कुमार : आसनसोल रेल मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त राहुल राज ने लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) को देखते हुए पूरे आसनसोल रेल मंडल के सुरक्षा विभाग को काफी सतर्क कर दिया गया है और ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी को भी खास निर्देश दिया गया है की ट्रेन में एस्कॉर्ट करने के दौरान किसी व्यक्ति के संदेह होने के कारण तत्काल इसकी जांच की जाए किसी को देखते हुए आज न्यू दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में ट्रेन एस्कॉर्टिंग के दौरान बी 7 कोच के 62 नंबर बर्थ पर एक यात्री यात्रा कर रहे थे. जांच के दौरान उसके पास से कई माेबाइल फोन बरामद किया गया .

चोरी के 40 मोबाइल जब्त

अभियुक्त का नाम नौशाद अली है. वह मालदा का रहने वाला है. दिल्ली से चोरी का मोबाइल लेकर राजधानी में सवार होकर आ रहे थे. दुर्गापुर में जांच के दौरान जब उसकी तलाशी अभियान की गई तो उसी दौरान उसके सूटकेस में 44 मोबाइल बरामद की गई है. सब मोबाइल मालदा से बांग्लादेश भेजा जाता था. जुर्म स्वीकार करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आगे की कार्रवाई के लिए हिरासत में लिए गए व्यक्ति के साथ अंडाल लाया गया.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी कृष्णानगर से शुरु करेंगी लोकसभा चुनाव प्रचार,अगले सप्ताह रहेंगी उत्तर बंगाल के दौरे पर

संदिग्ध यात्रियों की जांच के लिए दुर्गापुर आरपीएफ पोस्ट की एक टीम

प्लेटफार्म में ऐसे संदिग्ध यात्रियों की जांच के लिए दुर्गापुर आरपीएफ पोस्ट की एक टीम बनी है, जिसमें एसआइ पवन पुष्कर, एसआइ शिव नारायण यादव और आरपीएफ पोस्ट दुर्गापुर के अन्य अधिकारी व जवान शामिल हैं. दुर्गापुर स्टेशन के प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ के अधिकारियों ने ट्रेन में जाकर उस यात्री के सूटकेस की तलाशी ली, उसमें से चोरी के 44 मोबाइल फोन जब्त हुए. पूछताछ में आरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष उक्त यात्री ने माना कि ये सब चोरी के सेलफोन हैं.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी कृष्णानगर से शुरु करेंगी लोकसभा चुनाव प्रचार,अगले सप्ताह रहेंगी उत्तर बंगाल के दौरे पर

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola