बालीगंज में लिफ्ट में नौकरानी से दुष्कर्म की कोशिश, सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
कोलकाता : बालीगंज इलाके के एक अपार्टमेंट में लिफ्ट के अंदर वहां काम करने वाली नौकरानी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने सुरक्षागार्ड को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम पार्थ मुखर्जी है. घटना बालीगंज इलाके के हाजरा रोड में स्थित शिवांगिनी अपार्टमेंट में गत सात सितंबर को घटी थी. दहशत के कारण […]
कोलकाता : बालीगंज इलाके के एक अपार्टमेंट में लिफ्ट के अंदर वहां काम करने वाली नौकरानी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने सुरक्षागार्ड को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम पार्थ मुखर्जी है.
घटना बालीगंज इलाके के हाजरा रोड में स्थित शिवांगिनी अपार्टमेंट में गत सात सितंबर को घटी थी. दहशत के कारण पीड़िता ने इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी. बुधवार को अपने मालकिन को घटना की जानकारी देने पर इसकी शिकायत बालीगंज थाने में दर्ज करायी. जिसके बाद पुलिस ने पार्थ को गिरफ्तार कर लिया. वह उसी अपार्टमेंट का सुरक्षागार्ड है.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गत सात सितंबर को जब वह काम खत्म कर लिफ्ट से नीचे उतर रही थी, उसी लिफ्ट में पार्थ भी नीचे उतर रहा था. इसी दौरान अचानक पीड़िता के कपड़े उतारने के साथ उससे जबरदस्ती करने लगा. पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान पार्थ ने उसके साथ छेड़खानी भी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










