अखिलेश नियंत्रण पाने में नाकाम

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : भारत के सबसे बड़े मुसलिम संगठन जमीयते इसलामी हिंद ने यूपी के मुजफ्फरनगर में दंगों के लिए राज्य की अखिलेश यादव सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. जमीयते इसलामी के अध्यक्ष मौलाना सैयद जलालउद्दीन उमरी ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार मुजफ्फरनगर में हुए दंगे को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई […]

विज्ञापन

कोलकाता : भारत के सबसे बड़े मुसलिम संगठन जमीयते इसलामी हिंद ने यूपी के मुजफ्फरनगर में दंगों के लिए राज्य की अखिलेश यादव सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. जमीयते इसलामी के अध्यक्ष मौलाना सैयद जलालउद्दीन उमरी ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार मुजफ्फरनगर में हुए दंगे को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है.

प्रशासन अगर चुस्तदुरुस्त रहता तो दंगे इतने बड़े पैमाने पर नहीं भड़कते. समाजवादी पार्टी उसके मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मुसलमानों के साथ जो वादे किये थे, उन पर उनकी सरकार खरी नहीं उतरी है. इसके बावजूद जमीयते इसलामी हिंद फिलहाल अखिलेश सरकार के इस्तीफे की मांग नहीं करेगा. मौलाना उमरी के अनुसार, हमारे पास अखिलेश सरकार का कोई विकल्प नहीं होने के कारण इस मांग को उठाने का यह उचित समय नहीं आया है.

मौलाना उमरी मंगलवार को कोलकाता प्रेस क्लब में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं. जमीयते इसलामी हिंद अध्यक्ष ने दावा किया कि अगले लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय दलों का प्रभाव बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि यूपीए एनडीए जो भी दावा कर ले, हकीकत तो यह है कि भाजपा कांग्रेस बस देश के कुछ चुनिंदा राज्यों तक ही सीमित है.

हाल के वर्षो में देश के हर राज्य में किसी किसी क्षेत्रीय दल ने अपनी पहचान ताकत में बड़े स्तर पर इजाफा किया है. इस स्थिति में जमीयते इसलामी राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी गठबंधन का समर्थन कर सकता है.

मौलाना उमरी ने कहा कि हमारा लक्ष्य लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष दलों को आगे लाना है. ऐसे में देश के प्रत्येक राज्य में वहां की दलीय स्थिति के अनुसार फैसला लिया जायेगा. साथ ही इस बात का ख्याल रखना होगा कि लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष दल आपस में भिड़ें.

मौलाना उमरी ने मिस्र की वर्तमान स्थिति पर भारत सरकार के रवैये की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मिस्र के साथ भारत का बहुत पुराना रिश्ता रहा है. इसके बावजूद वहां एक निर्वाचित सरकार को हटाये जाने की घटना पर भारत सरकार ने एक बयान तक जारी नहीं किया, जो बेहद दुखद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola