बड़ाबाजार से पांच डकैत गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पूजा के पहले व्यापारियों से बड़ा हाथ साफ करने के इरादे से जमा हुए पांच डकैतों को कोलकाता पुलिस के स्नैचिंग विभाग की टीम ने बड़ाबाजार के राजा कटरा से हथियार के साथ धर दबोचा. ये लोग राजा कटरा में किसी व्यापारी के दफ्तर में बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम देने के […]

विज्ञापन

कोलकाता : पूजा के पहले व्यापारियों से बड़ा हाथ साफ करने के इरादे से जमा हुए पांच डकैतों को कोलकाता पुलिस के स्नैचिंग विभाग की टीम ने बड़ाबाजार के राजा कटरा से हथियार के साथ धर दबोचा. ये लोग राजा कटरा में किसी व्यापारी के दफ्तर में बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए सोमवार रात इकठ्ठे हुए थे.

लेकिन वारदात को अंजाम देने के पहले गुप्त जानकारी के आधार पर पांचों सदस्यों को दबोच लिया गया. संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) पल्लव कांति घोष ने बताया कि इस गिरोह के मास्टरमाइंड का नाम मोहम्मद सलीम मंडल (24) है.

जो उत्तर 24 परगना के बसीरहाट का रहनेवाला है. सलीम को छोड़ कर गिरफ्तार सभी सदस्य मुंबई के रहने वाले हैं. सलीम के कहने पर वहां से गत 27 अगस्त को सभी महानगर आये थे.

इसके बाद से रोजाना बड़ाबाजार और पोस्ता इलाके में आकर इलाके में व्यापारियों की गतिविधि, यहां की स्थिति और बैंक में घुसनेवाले लोगों पर निगरानी कर रहे थे. राजा कटरा इलाके में किसी एक व्यापारी के दफ्तर में ये डकैती के लिए सोमवार रात यहां पहुंचे थे. तभी गुप्त जानकारी के आधार पर सभी को दबोच लिया गया.

इनके पास से एक मुंबई का बैग पुलिस को मिला है. जिस बैग के अंदर एक भोजाली, दो रिवॉल्वर, ताला तोड़ने के लिए एक भारी लोहे का औजार और एक लंबा रड पुलिस ने जब्त किया है. प्राथमिक पूछताछ में सभी ने पुलिस को बताया कि ये लोग मुंबई से महानगर आये थे.

बड़ाबाजार में एक बड़े व्यापारी के यहां डकैती कर अपना हिस्सा लेने के बाद ये यहां से मुंबई लौट जाते. लेकिन इसके पहले इन्हें दबोच लिया गया. मंगलवार को सभी को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया. जहां सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी को 21 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola